How To Create New Blog In Blogger? आज ही अपना नया ब्लॉग बनाए फ्री में

Blogger पर नया ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है, इसे कोई भी बना सकता है। क्युकी ये Google की सेवा है। इसलिए इसे कोई भी अपने मौजूदा Gmail अकाउंट से ही बना सकता है। अगर आप अपना नया ब्लॉग बनाना चाह रहे हैं तो मै आपको यहाँ स्टेप बाय स्टेप बताऊँगा कि How To Create New Blog In Blogger? आज ही अपना नया ब्लॉग बनाए फ्री में। 

How To Create New Blog In Blogger?


लॉगिन करे और नाम चुनें 

  1. सबसे पहले Chrome browser पे जाएं Search करे Blogger.com,
  2. "Create Your Blog" बटन पर क्लिक करें,
  3. अपने Google (Gmail) अकाउंट से साइन-इन करें,
  4. Blog Name पर क्लिक करे, अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा सा शीर्षक (Title) चुने, ये Title आपके ब्लॉग के होमेपेज पर सबसे ऊपर दिखाई देगा। 
How To Create New Blog In Blogger? आज ही अपना नया ब्लॉग बनाए फ्री


Blog का URL (Address) चुनें 

अब आपको अपने ब्लॉग का वेब अड्रेस चुनना होगा ( जैसे: ( nahidkhan.blogspot.com )

  1. अगर आपका पसंदीदा नाम किसी और ने के रखा है, तो उसमें कुछ अंक या शब्द जोड़कर फिर से प्रयास करे। 
  2. आप बाद मे अपना खुद का डोमेन जोड़ सकते हैं ( जैसे .com या .in )


थीम ( Layout ) का चुनाव 

ब्लॉगर मे आपको कुछ डिज़ाइन देखने लो मिलेगा। 

  1. उसमें से आप कोई महि एक डिज़ाइन चुन लें।
  2. एक बार जब आपका ब्लॉग बन जाए तो आप "Theme"  सेक्सन मे जाकर अपना 'Theme" चुन सकते हैं और अपनी पसंद का रंग और फॉन्ट लगा सकते हैं।  

अब अपनी पहली पोस्ट लिखें 

ब्लॉग सेटअप हो जाने के बाद, ब्लॉग लिखना शुरू करें :

  1. सबसे पहले बाईं ओर दिए गए "+ New Post" के बटन पर क्लिक करें। 
  2. Title मे जाकर अपनी पोस्ट का एक अच्छा सा शीर्षक दें। 
  3. Editor: यहाँ से आप अपनी बात लिखना शुरू करें, ऊपर आपको कुछ टूल्स दिखाई देंगे, जिससे आप फोटो, विडिओ, और जोड़ सकते हैं। 
  4. Labels: दाईं ओर 'Labels' में कटेगरी लिखें ( जैसे: 'Health' या 'Nature' ) ताकि लोग आपकी  पोस्ट को आसानी से ढूंढ सके। 
  5. अंत में आप अपनी पोस्ट को "Publish" कर दें।  

How To Create New Blog In Blogger?


कुछ जरूरी सेटिंग ( Settings )

अपने ब्लॉग को बेहतर बनाने के  लिए  इन टैब्स पर नजर डाले :

Tab               काम 
Layout    ->   यहाँ से आप साइडबार, हेडर और अन्य गैजेट्स  को बदल सकते हैं। 
Setting    ->   यहाँ से आप यह देख सकते हैं कि पोस्ट पब्लिक है या नहीं। 
Status     ->   यहां से आप यह देख सकते हैं कि आप के ब्लॉग को कितने लोगों ने पढ़ है। 


Note - अपने ब्लॉग को सुंदर बनाने के लिए Theme > Customize में जाएं और यहाँ से आप अपने ब्लॉग का बैकग्राउंड इमेज और लेआउट की चौड़ाई बदल सकते हैं।  


"How To Create New Blog In Blogger? आज ही अपना नया ब्लॉग बनाए फ्री में" उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!"

Post a Comment

Thanx

Previous Post Next Post